Basic Percentage

प्रतिशत Percantage:- प्रतिशत शब्द का प्रयोग 100 के लिए किया जाता हे! इसकी निम्नलिखित परिभाषाए दी जा सकती हें:

  1. अगर किसी संख्या के मान की 100 से तुलना करते हे तो उसे प्रतिशत अथवा प्रतिशत दर कहते हें!
  2. भिन्नके रूप में प्रतिशत का हर 100 होता हें तथा अंश का मान दी हुई दर होता हें!
  3. Example:- 5% = 5/100 , 25% = 25/100
  4. प्रतिशत को भिन्न बनाने के लिए 100 से भाग किया जाता हें तथा भिन्न से प्रतिशत बनाने के लिए 100 से गुना किया जाता हें!

Example:- 30% = 30/100, 40% = 40/100

Example:- 4/5 = 4/5*100=80%, 3/20*100=15%

  1. एक क्लास में 40% बच्चे उपस्थित होने का मतलब यह हें की क्लास में कुल 100 बच्चे में से 40 बच्चे उपस्थित हें!
  2. प्रतिशत को दर्शाने के लिए (%) चिन्ह का प्रयोग किया जाता हें!
  3. प्रतिशत(%) का चिन्ह कोई भी संख्या लिखने के बाद लगाया जाता हें!

 

प्रतिशत को दशमलव में बदलना(Change of  percentage to Decimal Number):

  1. किसी भी संख्या से प्रतिशत चिन्ह को हटाना के लिए दशमलव बिन्दु को संख्या के बाई ओर दो स्थान सरका देते हे!
  2. साधारण भिन्न अगर प्रतिशत में दी हुई हो तो पहले साधारण भिन्न को दशमलव भिन्न में बदल लेते हें तथा प्रतिशत को हटाकर दशमलव भिन्न के दशमलव बिन्दु को दो स्थान बाई ओर सरका देते हें!

Example:- 3/4% को दशमलव रूप को दो स्थान के लिए 3/4=0.75% दशमलव भिन्न में बदल लेते हें तथा 0.75%=0.0075, इसमे दशमलव बिन्दु को दो  संख्या बाई ओर सरका दिया जाता हें!

 

 

दशमलव संख्या को प्रतिशत दर में बदलो (Change of Decimal Number to Percentage):-

इस प्रकार की संख्या में दशमलव बिन्दु को, संख्या के दाहिने तरफ दो दशमलव तक सरकाना पड़ता हें तथा प्रतिशत के चिन्ह को संख्या के दाहिनी ओर सिरे पर लगाना होता हें!

Example:- 0.15 = 15%, 0.35 = 35%